US-Pakistan Relations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से नाराज़ होकर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप ने इस मामले में चौंकाने वाला दावा किया है। अमेरिका और पाकिस्तान की नई दोस्ती चर्चा में है। इन दिनों भारत से बढ़ती दूरियों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के करीब आ रहे हैं। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को भी यह रिश्ता रास आ रहा है। पूर्व भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप ने इस नए रिश्ते पर तंज कसा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अमेरिका भले ही पाकिस्तान के करीब आ रहा है, लेकिन चीन के साथ उसके पहले से ही गहरे रिश्ते हैं।
विकास स्वरूप का कहना है कि अमेरिका ने पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाकर रणनीतिक रूप से बहुत बड़ी गलती की है, क्योंकि पाकिस्तान हमेशा से ही रणनीतिक रूप से चीन के साथ रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह अमेरिका की रणनीतिक भूल है कि वह पाकिस्तान के बहुत क़रीब आ गया है, जो पहले से ही चीन के साथ गठबंधन में है। अगर आप उसके (अमेरिका के) आगे झुकेंगे, तो उसकी माँग और भी बढ़ जाएगी और यह सिलसिला चलता रहेगा।"
भारत द्वारा अमेरिका के आगे न झुकने के बारे में उन्होंने कहा, "भारत इतना बड़ा और स्वाभिमानी देश है कि वह किसी के आगे नहीं झुक सकता। 1950 के दशक से हमारी विदेश नीति का आधार रणनीतिक स्वायत्तता रही है। मुझे नहीं लगता कि दिल्ली में कोई भी सरकार इस पर समझौता कर सकती है।" विकास स्वरूप का कहना है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध ज़्यादा समय तक नहीं टिक सकते, क्योंकि ये संबंध आर्थिक लाभ पर आधारित हैं।
पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप ने कहा कि भारत से अमेरिका के गुस्से की असली वजह रूस से तेल ख़रीदना है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात से नाराज़ है कि भारत ने उसे युद्धविराम का श्रेय नहीं दिया। जबकि ट्रंप ख़ुद कई बार इसका श्रेय ले चुके हैं। ट्रंप इसी वजह से भारत से नाराज हैं और उन्होंने टैरिफ 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, गोलीबारी में हमलावर ढेर
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती