लखनऊ, पाकिस्तानी डेलिगेशन की यात्रा बीते दिनों रूस पहुंची थी। यहां भारत की डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में एक दल ने पहले ही पाकिस्तान का आतंकवादी प्रेम से रूस को परिचित करा चुकी थी। भारत के लिए बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे बहुत ही सफल साबित हो रहे हैं। विदेशियों को कनिमोझी ने मास्को में पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद की जानकारियां दीं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान भी भारत के नक्सेकदम पर चल रहा है।
सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाला दल भारत के सबसे करीबी दोस्त के पास पहुंचा। मंगलवार को मॉस्को में पाकिस्तान का भी एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। यहां पाकिस्तान के दल ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक पत्र दिया। इस पत्र को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लिखा था, जिसे पुतिन के हवाले करना था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो रणनीति भारत अपना रहा, पाकिस्तान भी वैसा ही कर रहा है।
भारत का प्रतिनिधि मंडल जब रूस के उच्चाधिकारियों से मिल चुका, उसके बाद पाकिस्तान के लोग यहां पहुंचे थे। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा बेहद सफल रही। भारतीय सांसद ने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद प्रेम से रूबरू कराया और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति से परिचित कराया। उन्होंने भारत के के लिए ठोस रूसी समर्थन हासिल किया।
रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी को जानकारी दी गई कि लावरोव ने कहा कि दोनों देश आपसी विश्वास बनाएं और आपस में ही बात करें। पाकिस्तान ने पिछले महीने भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष की जानकारी दी। जिन देशों में वह जा रहे हैं, अपने देश का दुखड़ा ही रो रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। आतंकी हमले के बाद भारत ने वादा किया था कि आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे। भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान में बने आतंकी कब्जों को निशान बनाया था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी भारत ने आतंकी ढांचे पर सटीक हमले कर उनको नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को नष्ट करने की कोशिश की, लेकन भारत की ओर से की गई कार्रवाई में पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हो गए थे। 10 मई को सीजफायर लागू हो गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली