Russia Mystery Virus: पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोविड 19 के बाद वायरस का नाम सुनते ही दहशत फैल जाती है। इस वायरस ने पूरी दुनिया को 'लॉक' और 'डाउन' कर दिया था। अभी दुनिया इससे ठीक से उबर भी नहीं पाई है कि एक और कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी दस्तक दे दी है। ये रहस्यमयी बीमारी रूस में तेजी से फैल रही है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस में कोरोना वायरस जैसी खतरनाक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। इस बीमारी के चपेट में आने वाले व्यक्ति खासने पर मुंह से खून निकल रहा है। दावा किया जा रहा है कि रूस में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुद रूसी पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।
हालांकि एजेंसी ने इस रहस्यमयी वायरस की खबरों को खारिज कर दिया। साथ ही, वहां किसी नए वायरस के फैलने की बात को महज अफवाह करार दिया गया है। रूस के 'रूसी एकेडमी ऑफ साइंसेज' के गेनाडी ओनिशेंको का कहना है कि रूसी वैज्ञानिकों को अभी तक इस वायरस के बारे में पता नहीं चला है।
दरअसल यह अफवाह तब फैली जब इंटरनेट पर दावा किया गया कि एक रूसी महिला कई हफ्तों से बुखार और खांसी से पीड़ित है। इस दौरान खांसते समय उसके मुंह से खून निकल रहा था। ऐसे में जब महिला ने कोविड और फ्लू की जांच कराई तो नतीजा निगेटिव आया। कमजोरी के साथ शुरू हुई इस समस्या ने महिला को बिस्तर पर डाल दिया। महिला पर किसी भी तरह की एंटीबायोटिक दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा था, जिसके बाद डॉक्टरों ने इसे नया वायरस घोषित कर दिया। बताया गया है कि रूस में ऐसे कई मामले आ चुके हैं, जिसके बाद यह पूरा मामला वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि इस रहस्यमयी वायरस से पीड़ित सख्स में शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे दिखाई देते हैं, जो बाद में धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। इस समस्या में शरीर में तेज दर्द, तेज खांसी और खांसी के साथ खून की उल्टी की समस्या देखी जा रही है। हालत इतनी गंभीर हो रही है कि मरीज तेजी से कमजोर हो रहा है। ऐसे किसी भी लक्षण से बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें, स्वस्थ आहार लें और अपने हाथों को साफ पानी से धोएं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली