Bangladesh Violence : कट्टरपंथी नेता हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भारी बवाल, हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
खबर सार :-
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अशांति और हिंसा के बीच, प्रदर्शनकारियों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। उन्होंने कई इमारतों और गाड़ियों में आग लगा दी और पत्रकारों पर भी हमला किया। यह हिंसा इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के भड़की ।
खबर विस्तार : -
Bangladesh Violence Live: कट्टरपंथी समूह इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और बड़े पैमाने पर दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ की। हिंसा में कई इमारतों और गाड़ियों में आग लगा दी गई, जबकि कई मीडिया संस्थान भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गए।
Bangladesh Violence Live: क्यों भड़की हिंसा
दरअसल हिंसा इंकलाब मंच (क्रांतिकारी मंच) के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की। हादी, जो फरवरी के चुनावों में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से संभावित स्वतंत्र उम्मीदवार थे। उनको 12 दिसंबर को बिजोयनगर में दिन दहाड़े सिर में गोली मार दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हादी पर तब गोली चलाई जब वह ढाका के बिजोयनगर के बॉक्स कल्वर क्षेत्र में एक रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। जिसके बाद शरीफ उस्मान हादी को गंभीर हालत में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया। जहां छह दिनों तक चले इलाज के बाद जिंदगी की जंग हार गए।
Bangladesh Violence: कई मीडिया संस्थानों में तोड़फोड़ व आगजनी
उनकी मौत की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह राजधानी ढाका में तनाव फैल गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कारवान बाजार में प्रोथोम आलो के ऑफिस में तोड़फोड़ की और द डेली स्टार की बिल्डिंग में आग लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ इलाकों में पत्रकारों पर हमला किया गया, और उन्हें जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। सामने में जो पत्रकार दिखा उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने तुरंत हाई लेवल बैठक बुलाई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला
बीबीसी बांग्ला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका दिया गया और आग लगा दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। उधर हादी की मौत ने पहले से सुलग रहे राजनीतिक माहौल में आग लगा दी। फिलहाल ढाका समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27