बांग्लादेश में 12 फरवरी को ही होंगे आम चुनाव : मुख्य सलाहकार प्रो. यूनुस
खबर सार :-
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद युनूस ने फिर से साफ किया है कि देश में आम चुनाव तय समय पर ही होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश की जनता लंबे समय से मताधिकार का इस्तेमाल करने का इंतजार कर रही है। प्रोफेसर यूनुस ने यह बात अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही।
खबर विस्तार : -
ढाका : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर साफ किया है कि देश में आम चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे और सरकार इस दिशा में पूरी तरह तैयार है। प्रोफेसर यूनुस ने यह बात अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही। मुख्य सलाहकार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी।
देश की जनता लंबे समय से मताधिकार का इस्तेमाल करने का कर रही इंतजार
उन्होंने 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा कि देश की जनता लंबे समय से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का इंतजार कर रही है, जिसे पहले की तानाशाही सरकार ने उनसे छीन लिया था। अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का भरोसा मजबूत हो।
यूनुस ने जानकारी दी कि यह बातचीत ढाका समय के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे हुई और लगभग आधे घंटे तक चली। बातचीत में बांग्लादेश-अमेरिका व्यापार और टैरिफ समझौते, आगामी चुनाव, बांग्लादेश का लोकतांत्रिक संक्रमण और युवा राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है अंतरिम सरकार
अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर ने हालिया टैरिफ वार्ता में प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के चलते अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाले पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है, जिसे बांग्लादेश के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक सफलता माना जा रहा है।
मुख्य सलाहकार ने यह भी आरोप लगाया कि अपदस्थ तानाशाही शासन के समर्थक चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए भारी मात्रा में धन खर्च कर रहे हैं, जबकि उनका फरार नेता हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंतरिम सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो
प्रोफेसर यूनुस ने कहा, "चुनाव में अब लगभग 50 दिन बचे हैं। हम चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो और इसे एक मिसाल के रूप में याद रखा जाए। इस बातचीत के दौरान वाणिज्य सलाहकार शेख बशीरुद्दीन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. खलीलुर रहमान और एसडीजी समन्वयक एवं वरिष्ठ सचिव लामिया मोर्शेद भी मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा
2026-09-01
-
नेपाल त्रासदी: परिजनों को देने से पहले शवों का होगा डीएनए-पोस्टमॉर्टम
2026-09-01
-
ट्रंप ने किया फेडरल रिजर्व के ब्याज में वृद्धि की संभावना का विरोध
2026-09-01
-
Iran US War: ईरान ने जॉर्डन से UAE तक अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान यूरेनियम समझौता ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा
2026-08-31
-
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी
2026-08-30
-
नेपाल त्रासदी ! मृतकों की संख्या 734 हुई, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी
2026-08-30
-
PM मोदी ने उज्बेकिस्तान में लोगों को सिखाया योग, शेयर किया वीडियो
2026-08-30
-
नेपाल से लौटे नागपुर, 106 में से 4 टूरिस्ट का दर्द छलका, कहा, सरकार ने बचा लिया
2026-08-29
-
नेपाल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 616 शव बरामद, सैकड़ों लापता
2026-08-29
-
Nepal Flood: भोटेकोशी में बढ़ा जलस्तर, त्रिशूली तट पर हाई अलर्ट जारी
2026-08-28
-
नेपाल में 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, सभी तमिलनाडु के रहने वाले
2026-08-27
-
धू-धू कर जल रहे अल्जीरिया के जंगल, 12 लोगों की मौत
2026-08-27
-
नेपाल में राहत-बचाव कार्य तेज, 21 भारतीयों समेत 123 लोगों का रेस्क्यू
2026-08-27
-
Trump ने शुल्क घटाकर तीन लाख टन तक बढ़ाया Beef Import Quota
2026-08-27