लखनऊ, तुर्किए के भूमध्य सागरीय तटीय शहर मारमारिस में मंगलवार को जोरदार भूकंप के झटके लगे। पूरा शहर इस भूकंप के कारण कांप उठा। भूकंप की तीब्रता के संबंध में आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि शहर में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। माके पर घरों में रहे लोग कुछ देर के लिए डर गए और बाहर भागने लगे। मारमारिस में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने शहर को नुकसान भी पहुंचाया है। मारमारिस के गवर्नर ने मीडिया को जानकारी दी है कि जिस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस दौरान दहशत के चलते लोग खिड़की और बालकनियों से बाहर कूदने और भागने लगे। खबर लिखे जाने तक करीब 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
जिस जगह पर भूकंप आया है, वह तुर्किए के भूमध्यसागरीय तटीय शहर के रूप में जाना जाता है। इसे ही मारमारिस कहते हैं। मंगलवार को आए भूकंप के संबंध में आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मारमारिस में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत भर दिया। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप भूमध्य सागर में केंद्रित था। भूकंप करीब स्थानीय समय 2ः17 बजे आया होगा। केवल यहीं नहीं, ग्रीक द्वीप रोड्स और पड़ोसी क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक का बयान भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दहशत के चलते लोग खिड़की और बालकनियों से कूदे और घायल हुए। यद्यपि किसी बड़ी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। तुर्किए में इससे पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस क्षेत्र में 2023 में भूकंप आया था। यहां 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों के मरने की जानकारी दी गई थी। यह बड़ा भूकंप होने से इससे हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थी। सीरिया पड़ोंसी मुल्क होने से यहां भी भूकंप के झटके आए थे। पूरे शहर में कोहराम मच गया था। इस पूरे इलाके में 6,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली