Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब के मकबरे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मकबरे को हटाने को लेकर विवाद और बयानबाजी के चलते पुलिस ने इलाके में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। मकबरे की सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए बुधवार को मकबरे के पीछे की दीवार पर लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटें (लोहे की चादरें) लगाई गईं, ताकि बिना इजाजत किसी को भी इस जगह पर प्रवेश करने से रोका जा सके।
इससे पहले निजाम के शासनकाल में हजरत ख्वाजा सैयद जैनुद्दीन शिराजी ने औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा के लिए संगमरमर की जाली लगवाई थी। इसके बाद मकबरे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हरे रंग की जालीदार प्लास्टिक की जाली भी लगाई गई। अब सुरक्षा उपायों के तहत औरंगजेब के मकबरे के चारों ओर लोहे की चादरों की बाउंड्री खड़ी कर दी गई है, जिससे इस जगह की सुरक्षा और मजबूत हो गई है।
यह कदम राज्य में चल रहे विवादों के बीच उठाया गया है, जहां एक वर्ग औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग कर रहा है, वहीं लोगों का दूसरा वर्ग इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देख रहा है। इसे देखते हुए इलाके में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इससे पहले शनिवार को औरंगजेब के मकबरे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मकबरे को तोड़ने की धमकियों के चलते जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को मकबरे का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान एसआरपी का एक जत्था तैनात रहा, जबकि स्थानीय पुलिस सुरक्षा पहले से ही मौजूद है।
मकबरे की सुरक्षा के लिए दो वरिष्ठ इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा मकबरे की ओर जाने वाले रास्ते पर दो जगहों पर नाकेबंदी की गई है और दो फिक्स प्वाइंट भी बनाए गए हैं। मकबरे पर आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है और उसके बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kolkata Messi Event: डीजीपी ने मानी पुलिस की गलती, मुख्य आयोजक गिरफ्तार
रविवार को आसमान में होगी उल्कापिंडों की बारिश, टूट-टूटकर गिरेंगे सितारे, दिखेगा अद्भुत नजारा
Kerala Local Body elections Results: NDA की ऐतिहासिक जीत, LDF का शासन खत्म!
किर्गिस्तान में फंसे युवाओं की वतन वापसी की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री ने दूतावास से की बात
Kerala Local Body Election : रुझानों में लेफ्ट को तगड़ा झटका... NDA ने चौंकाया, कांग्रेस सबसे आगे
UP Defence Industrial Corridor : सीएम योगी का विजन हो रहा साकार, 52 हजार नौकरियों का रास्ता साफ
आप बस काम करें, ये मजदूर पीछे खड़ा है...NDA की बैठक में PM मोदी ने सांसदों में भरा जोश
झांसी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा, सभी गणना प्रपत्र 100 प्रतिशत डिजिटलाइज
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के बाद राम मंदिर बनाने का ऐलान, बीजेपी नेता ने मांगा चंदा, गरमाया माहौल
आंध्र प्रदेश में बस खाई में गिरने से नौ तीर्थयात्रियों की मौत, चालक समेत 37 लोग थे सवार