Parliament Attack 2001: 13 दिसंबर, 2001 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इस दिन देश की संसद पर एक सुनियोजित आतंकवादी हमला किया गया था, जिसने न केवल देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी, बल्कि भारत की राजनीतिक और रणनीतिक सोच को भी एक नई दिशा दी। संसद भवन पर हुए हमले की आज 24वीं बरसी है। पूरा देश आज उन वीर सपूतों को याद कर रहा है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया था।
इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं ने शहीदों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "आज आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और बहादुरी को याद करने का दिन है, जब 2001 में उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को अपने अटूट हौसले से नाकाम कर दिया था। मैं उन सुरक्षाकर्मियों को सलाम करता हूं जो आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हो गए। यह राष्ट्र इन बहादुर सैनिकों के बलिदान और समर्पण का हमेशा ऋणी रहेगा।"
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के दौरान अटूट ढाल बनकर खड़े रहने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहा हूं और उन्हें दिल से श्रद्धांजलि दे रहा हूं। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा-संसद भवन पर 2001 में हुए दुस्साहसी आतंकवादी हमले के दौरान देश के सम्मान की रक्षा करने वाले शहीद जवानों को कोटि कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। भारत आपका यह बलिदान हमेशा याद रखेगा और इससे देशप्रेम की प्रेरणा लेता रहेगा।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "इस दिन भारतीय संसद पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद हुए हमारे बहादुर सैनिकों को हार्दिक श्रद्धांजलि। देश उन बहादुर शहीदों और उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होंने राष्ट्र के गौरव की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। सादर नमन।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "हम उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को सम्मानपूर्वक नमन करते हैं जिन्होंने 2001 में आतंकवादी हमले से संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका अद्वितीय साहस और बलिदान राष्ट्र की स्मृति में हमेशा के लिए अंकित है। हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं। भारत आतंकवाद की सभी ताकतों के खिलाफ मजबूत और एकजुट खड़ा है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस