विश्व पर्यटन दिवस पर देश मना रहा जश्न, राजनेताओं ने दीं शुभकामनाएं
खबर सार :-
आज विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का महत्व समझने के लिए उन स्थलों की ओर देखना होगा, जो देश और प्रदेश के पर्यटन स्थलों में ख्याति प्राप्त हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई दी गई हैं। देश में लोग एक ओर बधाई संदेश पा रहे हैं, वहीं दुनियाभर के लोगों को भारत का पर्यटन अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
राजनेताओं ने दी पूरी दुनिया को बधाई
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट कर देश और दुनियाभर के पर्यटकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पर्यटन को घूमने-फिरने से ज्यादा अपनी विरासत, संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को जानने और उनसे जुड़ने का अवसर बताते हुए उन्होंने देश के तमाम पर्यटन स्थलों की सराहना की है। उन्होंने भारत भूमि पर हर किसी का स्वागत किया है। ओम बिड़ला ने लिखा कि राजस्थान की विरासत में कोटा बूंदी और पूरा हाड़ौती क्षेत्र अपनी अनूठी पहचान रखता है। चंबल की खूबसूरती, ऐतिहासिक किले-महल, बावड़ियां, चित्रकला, कोटा डोरिया और समृद्ध लोक-संस्कृति हर मन को छूने वाली है। उन्होंने पर्यटन के जरिए विरासत से जुडने की अपील की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा गया कि पर्यटन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहर एवं विविधताओं को विश्व पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। आइए, हम सभी उत्तर प्रदेश सहित देश के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश और देश की इस पावन विरासत को संजोने, पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाने और अतिथि देवो भवः की भावना को सशक्त करने का संकल्प लेने की अपील की।
अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने का मौका मिलता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट कर शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लिखा है कि अतिथि का स्वागत परंपरा हमारी भारतीय संस्कृति की अनमोल पहचान है। उन्होंने अपील की कि भारत की गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहरों, पवित्र तीर्थस्थलों और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य को जानें तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाएं। विश्व पर्यटन दिवस पर देश के कई ऐतिहासिक और सरकारी स्मारकों में पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की जाती हैै।
इससे लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़ने का मौका मिलता है। दिल्ली, जयपुर और राजस्थान समेत कई राज्यों के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और संग्रहालयों में पर्यटकों को लुभाने के लिए कार्येक्रम भी किए जाते हैं। इनके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर स्मारकों की स्वच्छता, विरासत संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रयास होते हैं। इस दिन कोशिश रहती है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग अलग-अलग क्षेत्रों से आएं।
इससे यह दिन विभिन्न देशों और राज्यों की संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिल जाता है। वैसे तो हर किसी के नजदीकी क्षेत्र में विषेष स्थान हैं, क्योंकि भारत में पर्यटन स्थल की संख्या बहुत है। यदि हम बात लखनऊ की करें तो यहां दुनियाभर के लिए कई स्थान हैं। पास के जिलों में घूमने जाने वाले भी यहां से होकर ही जाते हैं। इससे कई तरह के लाभ हैं। पर्यटन को बढ़ाने के लिए देश की सरकार प्रयास कर रही है। साथ ही प्रदेशों की सरकारें भी आयोजन करती रहती हैं। उत्तर प्रदेश में आमदनी का श्रोत बढ़ाने में इन पर्यटन स्थलों का बड़ा योगदान है।
यह भी पढें : IPO की शानदार मांग के बाद शेयर पर दबाव, ₹1,790 तक आया; मार्केट कैप ₹4.49 लाख करोड़ के करीब
FAQ ...
यूपी में विशेष पर्यटन स्थल दुनियाभर में प्रसिद्ध
उत्तर प्रदेश में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां विश्व के तमाम नामचीन लोगों का आना संभव हुआ है। लखनऊ का इमामबाड़ा और आगरा का ताजमहल देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
धार्मिक पर्यटन भी महत्व रखता है?
देश के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। धार्मिक जिज्ञासा के साथ कई तरह से पर्यटन लाभकारी बन जाता है। यूपी में अयोध्या का मंदिर और वाराणसी का गंगाघाट कई शहरों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।
राजनीतिक प्रोत्साहन किस तरह से प्रभाव बना सकती है?
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की एक पूरी योजना पर्यटन के प्रति समर्पित है। इसमें भगवान बुद्ध से संबंधित विरासत को संजोने के लिए कुशीनगर जिले के साथ कई जिलों को जोड़ा जा रहा हैं।
यह भी पढें : सेंसेक्स 151 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,091 पर; रियल्टी-ऑटो शेयरों में खरीदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ताजा बर्फबारी से पर्यटकों-पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर
2026-11-11
-
कर्नाटक में स्थित है गोरावनाहल्ली महालक्ष्मी मंदिर, जानें इसकी मान्यता
2026-11-04
-
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन
2026-10-31
-
हिसार में स्थित है अग्रोहा धाम, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बसी थी नगरी
2026-10-30
-
MP : आज भी बांधवगढ़ tiger रिजर्व, पर्यटकों के लिए खुले हैं द्वार
2026-10-30
-
केडी सिंह बाबू स्मारक एवं संग्रहालय दिसंबर तक होगा तैयार
2026-10-28
-
अरुणाचल के तवांग में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
2026-10-28
-
MP: शरद पूर्णिमा पर सजेगी सांस्कृतिक संध्या, मुक्ताकाशी मंच पर होगा आयोजन
2026-10-24
-
अयोध्या में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं बाजार, स्थानीय कारोबार को गति
2026-10-23
-
द्वारका में बन रहा श्रीकृष्ण संग्रहालय, तकनीक से जीवंत होंगी लीलाएं
2026-10-22
-
अयोध्या में चित्रगुप्त धाम का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं
2026-10-21
-
UP में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, 19 जिलों में मंदिरों का कायाकल्प
2026-10-14
-
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में उत्साह
2026-10-14
-
अनदेखी का शिकार बनीं अमरकंटक की 3 कुटियां, ध्यान के लिए हुआ था निर्माण
2026-10-13
-
हिमाचल में 11 नवंबर से शुरू होगा लवी मेला, गीत-संगीत से गूंजेंगी शामें
2026-10-12