यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री की जापानी प्रतिनिधिमंडल से सुबह होगी मुलाकात
खबर सार :-
लखनऊ, जापानी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंच रहा है। यहां उसका यूपी विजिट का तीसरा दिन होगा। इस माके पर लखनऊ में निवेश, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थय, एमएसएमई और महिला सशक्तीकरण आदि पर संवाद होगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश और जापान के बीच रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में शुक्रवार का दिन काफी खास माना जा रहा है। दिन की शुरुआत जापानी प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट के साथ होगी। उधर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चार सेक्टोरल सेशन भी होने वाले हैं। इनमें भी विदेशी मेहमान पहुेंचेगा। इसमें समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आज आगरा में ताज की खूबसूरती का दीदार किया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह उनके साथ रहे।
मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिलने पहुंचेंगे
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जापानी प्रतिनिधिमंडल को प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से रूबरू कराने के लिए पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इनकी खास बात यह है कि दिनभर होने वाले संवाद केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जापान-उत्तर प्रदेश के बीच दीर्घकालिक आर्थिक और संस्थागत साझेदारी की जमीन तैयार करेंगे। शुक्रवार सुबह जापानी प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचेगा और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात करेगा। इसके बाद वह लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मिलने पहुंचेंगे। यह मुलाकात काफी खास मानी जा रही है। इसके जरिए दोनों पक्षों के बीच आपसी संबंधों, निवेश और सहयोग आदि पर बात होगी।
1090 की कार्यप्रणाली समझेंगी महिला प्रतिनिधि
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दिनभर विभिन्न सेक्टोरल कार्यक्रमों में रहेगा। जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ 15 विद्यार्थी भी आए हैं। उनका मोहनलालगंज स्थित अटल विद्यालय का दौरा भी होना है। जापान के विद्यार्थियों की देखरेख के लिए इन्वेस्ट यूपी एक टीम बनाई गई है। इसमें यूपी के अधिकारी रहेंगे। जापान से 15 महिला प्रतिनिधियों के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिला एवं बाल कल्याण विभाग के मंत्री के साथ बैठक और 1090 वीमेन हेल्पलाइन का दौरा शामिल है। यहां एडीजी की ओर से महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।
शहर में कई स्थानों का दौरा करेगी विदेशी टीम
उत्तर प्रदेश की वास्तविक औद्योगिक और सांस्कृतिक ताकत विदेशी मेहमानों को दिखाया जाएगा। यूपीनेडा, पर्यटन, शिक्षा, इन्वेस्ट यूपी, श्रम, आईटी एवं स्टार्टअप, ओडीओपी और कौशल विकास स्टॉल में देखे जाएंगे। एकेटीयू, आईआईटी बीएचयू और आईआईटी कानपुर जैसे प्रमुख संस्थान कार्यक्रम के साझीदार बनेंगे। उत्तर प्रदेश-जापान साझेदारी के अलग-अलग आयामों पर चर्चा होगी। जापानीज टूरिज्म सत्र में पर्यटन क्षेत्र में सहयोग और पर्यटकों के आदान-प्रदान, यूपी जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप, जापान-यूपी एमएसएमई पार्टनरशिप पर चर्चा होगी। दिन में विधानसभा में एमओयू एक्सचेंज के लिए बैठक की जानी है। दोपहर बाद रंग भारती की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में वेलेडिक्टरी सेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मंदसौर जिले के गांधीसागर में पर्यटन को मिलेगी नई गति: मोहन यादव
2026-11-18
-
पहाड़ी वादियों के बीच रोमांचकारी गतिविधियां, विकास की ओर अग्रसर पौड़ी गढ़वाल
2026-11-17
-
दार्जलिंग की पहाड़ियों में मिलेगा सुकून, Mirik झील फिर देगी पर्यटन का सुकून
2026-11-17
-
नेपाल में धार्मिक पर्यटन को पंख, काली गंडकी क्षेत्र का हो रहा विकास
2026-11-16
-
ताजा बर्फबारी से पर्यटकों-पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी की लहर
2026-11-11
-
कर्नाटक में स्थित है गोरावनाहल्ली महालक्ष्मी मंदिर, जानें इसकी मान्यता
2026-11-04
-
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन
2026-10-31
-
हिसार में स्थित है अग्रोहा धाम, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से बसी थी नगरी
2026-10-30
-
MP : आज भी बांधवगढ़ tiger रिजर्व, पर्यटकों के लिए खुले हैं द्वार
2026-10-30
-
केडी सिंह बाबू स्मारक एवं संग्रहालय दिसंबर तक होगा तैयार
2026-10-28
-
अरुणाचल के तवांग में कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट
2026-10-28
-
MP: शरद पूर्णिमा पर सजेगी सांस्कृतिक संध्या, मुक्ताकाशी मंच पर होगा आयोजन
2026-10-24
-
अयोध्या में पर्यटकों से गुलजार रहते हैं बाजार, स्थानीय कारोबार को गति
2026-10-23
-
द्वारका में बन रहा श्रीकृष्ण संग्रहालय, तकनीक से जीवंत होंगी लीलाएं
2026-10-22
-
अयोध्या में चित्रगुप्त धाम का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं
2026-10-21