JNSVT 9th Result 2026 Out: नवोदय विद्यालय कक्षा 9 रिजल्ट घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म
खबर सार :-
JNSVT 9th Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 की लेटरल एंट्री परीक्षा, 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
JNSVT 9th Result 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने काफी लंबे इंतजार के बाद कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNSVT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 28 अप्रैल 2026 को घोषित हुए इस परिणाम को छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JNSVT कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया गया था।
JNSVT 9th Result 2026: बिना किसी लॉगिन के सीधे देख सकते हैं स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय समिति ने रिजल्ट के साथ ही कक्षा 9 चयन परीक्षा की सूची (Selection List) भी जारी कर दी है। यह लिस्ट पीडीएफ फार्मेट में उपलब्ध है, जिसे छात्र बिना किसी लॉगिन के सीधे देख सकते हैं. इसके साथ ही जो छात्र अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के द्वारा लॉगिन करना होगा। मेरिट लिस्ट को क्षेत्र और जिले के अनुसार व्यवस्थित की गई है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं।
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। जिन छात्रों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें आगे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
JNSVT 9th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
- इसके बाद, होमपेज पर, छात्रों को दिए गए लिंक navodaya.gov.in पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्रों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- अब, छात्रों को दिए गए खाली जगहों में ज़रूरी जानकारी भरनी होगी और 'Submit' पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- आखिर में, भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
श्रीश्री रविशंकर के प्रयासों की हुई सराहना, आइकॉनिक टावर का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
2026-11-16
-
NICL Recruitment: एनआईसीएल में अप्रेंटिस के 200 पदों पर निकली भर्ती
2026-11-04
-
तमिलनाडु सरकार ने किया नीट का विरोध, विकल्प के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
2026-11-04
-
परिषदीय विद्यालयों पर योगी की नजर, परीक्षा में टीचर दिखाएं परिणाम
2026-10-29
-
ISRO URSC Recruitment 2026: 61 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन
2026-10-24
-
LUCKNOW: नई तकनीक Forensic को युवाओं के भविष्य से जोड़ना जरूरी: Yogi-Adityanath
2026-10-24
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13