UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! 5 अप्रैल तक आसमान में रहेगा काले बादलों का डेरा
खबर सार :-
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 30 मार्च को लखनऊ सहित कई ज़िलों में तेज़ हवाओं और बारिश की संभावना है।
खबर विस्तार : -
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भी मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। सोमवार को, पूरे राज्य के 40 से ज़्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। जहां पहले के अनुमानों में 1 अप्रैल तक ही हल्की बूंदाबांदी और आंधी-तूफान की बात कही गई थी, वहीं अब मौसम में यह उतार-चढ़ाव 5 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है। जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
UP Weather Update: तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग मंडलों के लगभग 40 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। अगले दिन, 31 मार्च को भी, मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। 30 और 31 मार्च को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।
5 अप्रैल तक पश्चिम से लेकर पूर्व तक छाये रहेंगे बादल
1 और 2 अप्रैल को मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है। इसके बाद, 3, 4 और 5 अप्रैल को, कई मंडलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बौछारें और बूंदाबांदी हो सकती है। इसी तरह, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। इसके बाद, 2 और 3 अप्रैल को मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है; हालांकि, 4 और 5 अप्रैल को एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। अगले 24 घंटों में तापमान में भी थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है।
UP Weather Update: यूपी में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाला है। अगर यह विक्षोभ ज्यादा जोरदार हुआ, तो मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में मौसम की मार की वजह से 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14