UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी व बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
लखनऊः उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज आंधी चलने और बारिश से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा और अलग-अलग जिलों में 12 मौतें हो गयीं। आंधी से कई जगहों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये और यातायात बाधित रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लखीमपुर खीरी, गोंडा व बलरामपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी चली। कई जगहों में गरज चमक के साथ बूंदें भी पड़ीं।
उन्नाव जिले में तूफान के साथ बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटनाओं में एक बुजुर्ग किसान और एक छात्र की मौत हो गयी। दही थाना क्षेत्र के शिगुपुर ग्राम में राम आश्रय (70) गांव के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक तेज आंधी आने से आम का पेड़ टूटकर उन पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल राम आश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित मकबूल खेड़ा ग्राम में तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगा एक बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिरने से इसकी चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अंश (9) पुत्र जगदीश निवासी बाबा खेड़ा की मौत हो गई। वही घायल अमित (30) और रजेपाल (42) की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
मीरजापुर में 5 की गई जान
मीरजापुर जिले में बुधवार शाम आए तेज चक्रवाती आंधी-तूफान और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के नदिगहना स्थित सारी पोखरी गांव में आम का पेड़ गिरने से आठ वर्षीय बालक अंशु मौर्य की दर्दनाक मौत हो गई। संतनगर थाना क्षेत्र के कोलकम गांव में नीलम देवी (35) घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान तेज आंधी में मकान का टीन उखड़कर सीधे उनकी गर्दन और सिर पर जा गिरा। हादसे में उनकी मौत हो गई। कछवा थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव में वेला देवी (48), पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर भवरख गांव निवासी सरोजा देवी (48), चील्ह थाना क्षेत्र के गडगेड़ी गांव में आंधी-तूफान के दौरान बाउंड्री वाल गिरने से रामसागर जायसवाल (85) की मौत हो गई।
देवरिया में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बघोच घाट थाना क्षेत्र में पथरदेवा में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से नेरुआरी ग्राम पंचायत निवासी रामनाथ प्रसाद (65) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के दौरान हुई। वह बकरी को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे। इसी प्रकार जनपद देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सकरा पार क्षेत्र में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम केवल यादव (57) निवासी भीमपुर रामपुर थाना के रूप में हुई है।
रायबरेली में पिता-पुत्र समेत 3 ने गंवाई जान
रायबरेली में बुधवार शाम आये भीषण तूफान व ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग निवासी चंद्रभान पाल की खेतों में काम करने के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं, बहरामपुर गांव में झोपड़ी के ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। झोपड़ी में महेश अपने पुत्र शिवम (14) के साथ बैठे हुए थे। हादसे में दोनों की जान चली गई।
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग ठप
तेज आधी से अनेक स्थानों पर लोगों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे साइन बोर्ड भी उखाड़ कर गिर गए पेड़ गिरने से लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर भी थोड़ी देर तक यातायात में बाधित रहा। मोहनलालगंज मौरावा उन्नाव मार्ग पर एक पेट्रोल पंप का भारी भरकम बॉर्डर रोड पर गिर जाने से कुछ देर के लिए यातायात ठप रहा। पुलिस ने पहुंचकर बोर्ड को किनारे हटाकर यातायात सुचारु रूप से संचालित किया।
पेड़ गिरा, यातायात बाधित
जनपद बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में तेज आंधी के कारण बिल्सी रोड पर पाकड़ का एक बड़ा पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। इसी प्रकार जिले के इस्लामनगर विकास खंड क्षेत्र के करियामई गांव में राजपुर-रोशननगर मार्ग पर स्थापित 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरने क्षेत्र के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14