यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सुल्तानपुर में 3.80 करोड़ का गांजा बरामद, उड़ीसा से जुड़ा तस्करी का जाल
खबर सार :-
यूपी एसटीएफ ने सुल्तानपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.80 करोड़ रुपये के अवैध गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा था यह मादक पदार्थ।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यूपी एसटीएफ (Special Task Force) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने सुल्तानपुर पुलिस के सहयोग से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 15.20 कुंतल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर घेबंदी कर पकड़ा ट्रक
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को पिछले काफी समय से विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश में होने वाली मादक पदार्थों की अवैध सप्लाई की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में मंगलवार रात एसटीएफ को सटीक जानकारी मिली कि उड़ीसा से गांजे की एक बड़ी खेप यूपी में प्रवेश करने वाली है। एसटीएफ की लखनऊ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाल बिछाया और संदिग्ध ट्रक (नंबर UP 12 BT 8181) को रोककर उसकी तलाशी ली।
मुजफ्फरनगर और लखनऊ के तस्कर गिरफ्तार
हाईवे पर घेराबंदी के दौरान जब संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। ट्रक के भीतर बड़ी ही चतुराई से भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा गया था। इस मौके पर एसटीएफ ने ट्रक में सवार दो आरोपितों को रंगे हाथों हिरासत में लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी नासिर और लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के रहने वाले वंश आर्या के रूप में हुई है। पुलिस इन दोनों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
उड़ीसा से लाया जा रहा था माल, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे मुजफ्फरनगर निवासी सत्येन्द्र कुमार के गिरोह के लिए काम करते हैं। सत्येन्द्र का नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके सीमावर्ती राज्यों में फैला हुआ है। आरोपितों के अनुसार, सत्येन्द्र ने ही उन्हें उड़ीसा भेजा था, जहाँ पहले से लोड किए गए ट्रक को उन्हें गंतव्य तक पहुँचाना था। इस काम के बदले उन्हें 50 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। पुलिस अब गिरोह के सरगना सत्येन्द्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस की अग्रिम कार्रवाई
यूपी एसटीएफ और सुल्तानपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और बरामद माल को मालखाने में जमा कराया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है ताकि नशे के इस काले कारोबार की कमर तोड़ी जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14