अब उदयपुरवाटी के मरीजों को नहीं जाना होगा दूर, यहीं मिलेगा इलाज
खबर सार :-
उदयपुरवाटी कस्बे में जयपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास नए बने सिद्धिविनायक अस्पताल का उद्घाटन किया गया। सिद्धिविनायक अस्पताल के डायरेक्टर विकास योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब मरीजों को इलाज के लिए जयपुर और सीकर नहीं जाना पड़ेगा।
खबर विस्तार : -
उदयपुरवाटीः कस्बे में जयपुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास हाल ही में नवसृजित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया गया है। अस्पताल के निदेशक विकास योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए जयपुर और सीकर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में ही आधुनिक सुविधाओं के साथ सफल इलाज किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अस्पताल में संचालन शुरू होने के तीसरे ही दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। कोटड़ी के लुहारवास निवासी सोनू वर्मा ने यहां सामान्य प्रसव के माध्यम से स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ बताए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर सोनू वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनमोल के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एम.के. सैनी, डॉक्टर सोनम शर्मा तथा नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी में सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया।
पूरी प्रक्रिया सामान्य रही और किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में सामान्य प्रसव को प्राथमिकता दी जाती है तथा केवल आवश्यकता होने पर ही सर्जरी की जाती है। इससे मरीजों को अनावश्यक ऑपरेशन से बचाया जा सकता है और खर्च भी कम होता है।
निदेशक विकास योगी और नेमीचंद ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। नई स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत से उदयपुरवाटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14