फागण महोत्सव में होगा फूलों की होली का आयोजन, सजेगा भव्य दरबार
खबर सार :-
मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वावधान में दो दिन का महोत्सव आयोजित किया जाएगा। झंडा जुलूस में लाइव भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त सकराय धाम पहुंचेंगे और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
खबर विस्तार : -
उदयपुरवाटीः अरावली की सुरम्य पर्वतमालाओं के मध्य स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सकरायधाम में माँ शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी.) के तत्वावधान में 23 एवं 24 फरवरी 2026 को दो दिवसीय फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं तथा मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया जाएगा।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
23 फरवरी को सप्तमी के अवसर पर प्रख्यात मंगल पाठ वाचक सुरेश जोशी, सूरत एवं पूनम चोपड़ा, सूरत द्वारा भव्य मंगलपाठ किया जाएगा। मंगलपाठ के साथ चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना एवं महाप्रसाद जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालु भक्ति भाव से माता रानी का पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में सम्मिलित होकर धार्मिक वातावरण का आनंद लें।
महाप्रसाद का होगा वितरण
24 फरवरी 2026 को अष्टमी के दिन प्रातःकाल भक्तगण मैया को सिरा-पूरी का भोग अर्पित करेंगे। इसके पश्चात उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक भव्य ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। मैया का सुसज्जित रथ, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों के भजन-कीर्तन से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठेगा। इस अवसर पर भजन गायक राजवर्धन राठौड़, अहमदाबाद द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठेंगे। ध्वजा यात्रा के समापन पर ध्वज माता को अर्पित किए जाएंगे तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
समिति की कोर कमेटी के अनुसार 24 फरवरी को सायं 6 बजे से चंग धमाल कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें राजू तिवाड़ी एंड पार्टी, फतेहपुर द्वारा राजस्थानी भजनों एवं धमाल की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के साथ रंग-बिरंगे फूलों की होली खेली जाएगी, जो फागुन उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। महोत्सव को लेकर समिति के सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15