आस्था का सैलाब: सुल्तानपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
खबर सार :-
महाशिवरात्रि पर सुल्तानपुर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिव धाम बेलवाई, गौरी शंकर धाम, जंवारी नाथ मंदिर और गोपीनाथ महादेव मंदिर समेत बड़े मंदिरों में जलाभिषेक किया। शांतिपूर्ण मेला सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस तैनात थी और अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए थे।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः जिले भर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भोले नाथ की पूजा अर्चना की। जिले भर में शिव मंदिरों पर सकुशल मेला संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है। बता दें कि जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में शिव धाम बेलवाई पर भारी भीड़ उमड़ी थी।
सुबह से ही लगी लंबी कतारों
मेले की व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल के साथ एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी व सीओ विनय गौतम मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। गौरी शंकर धाम चांदा में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में भीड़ को पंक्तिबद्ध कराकर दर्शन कराने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों के साथ प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मौजूद रहे। लंभुआ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर जनवरी नाथ मंदिर पर सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन
सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ महादेव मंदिर खैचिला में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। जल चढ़ाने के बाद भक्तों ने लगने वाले मेले का भी आनंद उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर कोतवाल संदीप राय अपनी टीम के साथ तैनात रहे। बल्दीराय थाना क्षेत्र वलीपुर बाजार स्थित जंगली नाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज अनिल सक्सेना तैनात रहे साथ ही प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने भी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
धम्मौर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर महेश नाथ धाम में भी सुबह से भारी भक्तों की भीड़ रही। भीड़ को व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने मंदिर कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ मेले को सकुशल संपन्न कराया। कादीपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों पर प्रभारी निरीक्षण श्याम सुंदर अपनी टीम के साथ निरीक्षण करते रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर गांव गांव में लगने वाला मेला सकुशल संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14