गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
27 अप्रैल को 'गौ सम्मान दिवस' के रूप में नामित करने की मांग तेज़ हो गई है। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गौ पालकों को प्रोत्साहन देने और गौशालाओं के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। इसके साथ ही, चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की मांग भी उठाई गई।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः जनपद में गौवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट कर्मवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने 27 अप्रैल को ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित किए जाने सहित कुल 9 प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
ज्ञापन में उठाई गई कई मांगे
जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। संगठन ने मांग की कि हर वर्ष 27 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित किया जाए, जिससे समाज में गौसेवा और संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।
ज्ञापन में गो-पालक किसानों को प्रति गोवंश प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं लागू करने तथा प्रदेश की सभी गौशालाओं में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही गई।
उदय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह किसानों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस पहल करती है, तो गो-पालकों को राहत मिलेगी और गौवंश का संरक्षण बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारी राकेश सिंह दद्दू ने कहा कि ‘गौ-सम्मान दिवस’ घोषित होने से समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलेगी और गौसंरक्षण अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सनी मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, अतुल गोस्वामी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव (बंटू), सोनू शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौसंरक्षण के लिए ठोस नीतियां बनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया और उम्मीद जताई कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14