NEET EXAM RESULT: नीट परीक्षा में 6821 रैंक लाकर आंचल ने रोशन किया क्षेत्र का नाम
खबर सार :-
सुल्तानपुर की आंचल ने अपने पहले प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस परीक्षा में उन्हें 6821 रैंक हासिल हुई है। इससे उनके परिजन ही नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता भी काफी खुश है।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर: नीट परीक्षा परिणाम में विकासखंड कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब पूरे जगदत्त निवासी राकेश कुमार यादव की पुत्री आंचल यादव ने 6821 रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आंचल का सपना एमबीबीएस करने के बाद अब यूपीएससी की तैयारी करने का है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
पहले प्रयास में ही पास की नीट की परीक्षा
आंचल के दादा सूबेदार मेजर काली सहाय ने बताया कि पुत्र राकेश कुमार यादव आर्मी में सेवा दे रहे हैं। राकेश की दो पुत्रिया आंचल और अनुष्का हैं। आंचल की मां उषा यादव बचपन से ही बच्चों की शिक्षा को लेकर अधिक संवेदनशील रही हैं। आंचल यादव की प्राथमिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल जोधपुर में हुई। यहां से पांचवीं पास करने के बाद कक्षा 6 से लेकर 12 तक की पढ़ाई एयरफोर्स पब्लिक स्कूल जामनगर गुजरात से पूरी की। आंचल ने नीट परीक्षा के पहले प्रयास में ही 6821 रैंक लाकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आंचल को अहमदाबाद की फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी ( चंद्रयान) द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में टॉप 10 की श्रृंखला में नाम आने पर भी पुरस्कृत किया जा चुका है। आंचल का कहना है कि वह एमबीबीएस करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करेंगी। आंचल ने सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने परिवारीजन और अपने सभी अध्यापकों को दिया।
इन लोगों ने भी दी बधाई
आपको बता दें कि आंचल के चाचा हरकेश कुमार यादव ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त हैं और सुरेंद्र यादव आर्मी में है सभी परिवार जैन ने बेटी आंचल को नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। वहीं क्षेत्र के भानु यादव पूर्व प्रधान, राम मनोरथ यादव, , अनिल कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, सुमन यादव, राजकुमारी यादव, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव,जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, केशव राम यादव, पत्रकार संतोष कुमार दुबे, पत्रकार कमलेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14