Sultanpur: 197 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी सुंदर झलक
खबर सार :-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बल्दीराय में 197 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। उषा सिंह व शिवकुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। हिंदू, मुस्लिम और सिख जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं से विवाह कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष उषा सिंह व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 197 जोड़ों का विवाह खंड विकास अधिकारी कमलेश चंद्र त्रिवेदी की देखरेख में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी झलक
इस आयोजन में सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। एक ही मंच पर हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ, वहीं मुस्लिम जोड़ों का विधिवत निकाह पढ़ाया गया।
अपनी परंपरा के मुताबिक की शादी
सिख जोड़ों ने भी अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार पूरे किए। यह दृश्य समाज में भाईचारे और एकता का सशक्त संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार की इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक संपन्न हो पाती है।
उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल समाज के कमजोर वर्ग के लिए बड़ी राहत है और इससे सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिलता है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिल सके।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, एडीओ समाज कल्याण अरविंद रावत, एडीओ समाज कल्याण विपिन यादव, आरजू नैयार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विवाह उपरांत नवदंपतियों को उपहार सामग्री प्रदान की गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया और अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने यहां की व्यवस्थाएं और इस कार्यक्रम की सराहना की।
सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा दिया, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का मजबूत संदेश भी दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15