सिलाई का काम करने वाला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
खबर सार :-
बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे के करीब स्थानीय बाजार अलीगंज में सिलाई का कार्य करने वाला व्यक्ति अचानक लापता हो गया। युवक की सभी जगहों पर तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और शुभचिंतक लगातार उनकी तलाश की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः जिले के अलीगंज बाजार में बृहस्पतिवार को एक 42 वर्षीय व्यक्ति के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही परिवार के लोग और स्थानीय ग्रामीण चिंतित हैं, जबकि प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ है। दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में सिलाई का काम करने वाले राधेश्याम साहू (42) गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे शारदा सहायक नहर खंड-49 जौनपुर ब्रांच की पटरी पर शौच के लिए गए थे। यह स्थान टिकरिया पुल और पूरे बनी राय पुल के बीच बताया जा रहा है। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान उनकी मोटरसाइकिल नहर की पटरी पर खड़ी मिली, जो लॉक अवस्था में थी। इसके बाद लोगों ने आशंका जताई कि संभवतः शौच के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए होंगे। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक
प्रारंभिक स्तर पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे दिन नहर में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक भी राधेश्याम साहू का कोई पता नहीं चल सका।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद ताहिर खान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन की जांच पर टिकी निगाहें
बताया जा रहा है कि लापता राधेश्याम साहू उत्तरा गांव के निवासी थे और उनका परिवार बेहद साधारण आर्थिक स्थिति में जीवन यापन करता है। वह अलीगंज बाजार में सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी के अलावा तीन बेटियां सलोनी (19 वर्ष), खुशबू (17 वर्ष), रूपाली (14 वर्ष) और एक बेटा आयुष (11 वर्ष) है।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है कि यदि राधेश्याम साहू का कुछ अनहोनी हो जाती है तो परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। फिलहाल प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि तीसरे दिन भी नहर में युवक का शव नहीं मिलता है तो आगे जांच किस दिशा में की जाएगी। अभी तक न तो नहर में डूबने का कोई ठोस प्रमाण मिला है और न ही किसी अन्य घटना के संकेत सामने आए हैं। ऐसे में यह मामला रहस्य बना हुआ है और प्रशासन की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15