कचरा निस्तारण कार्य का आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
खबर सार :-
श्रीगंगानगर नगर परिषद कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव ने शहर के 6 ZA में पुराने कचरा डंप पर कचरा निपटान के काम का इंस्पेक्शन किया। इस संबंध में, नगर परिषद ने समय-समय पर ठेकेदार को नोटिस जारी किए और निदेशालय के साथ पत्राचार भी किया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः शहर के 6 जैड ए क्षेत्र में स्थित कचरा प्वाइंट पर लंबे समय से पड़े पुराने कचरे के निस्तारण कार्य का नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संवेदक से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्य की प्रगति धीमी
आयुक्त ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार पुराने कचरे के निस्तारण हेतु कुल 1.02 लाख क्यूबिक मीटर कचरे के निस्तारण का कार्य मैसर्स डी.एच. पटेल, सूरत को दिनांक 15 जनवरी 2023 को कार्यादेश जारी कर सौंपा गया था। नियमानुसार इस कार्य को 18 माह की अवधि में पूर्ण किया जाना था, लेकिन अपेक्षित गति से कार्य नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभ में संवेदक द्वारा केवल 20 टन प्रतिघंटा क्षमता की छोटी मशीन से कचरा निस्तारण किया जा रहा था, जिसके कारण कार्य की प्रगति काफी धीमी रही। इस विषय को लेकर नगर परिषद द्वारा समय-समय पर संवेदक को नोटिस जारी किए गए तथा निदेशालय को भी पत्राचार किया गया।
आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में दिनांक 1 फरवरी 2026 से संवेदक द्वारा 55 टन प्रतिघंटा क्षमता की बड़ी मशीन लगाकर कार्य में तेजी लाई गई है। निरीक्षण के दौरान दोनों मशीनें एक साथ कार्य करती पाई गईं, जिससे कचरा निस्तारण की गति में सुधार हुआ है।
आयुक्त रविन्द्र सिंह ने दिए निर्देश
कचरा निस्तारण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने संवेदक को निर्देश दिए कि मशीनों को दो शिफ्ट—प्रातः और रात्रि—में संचालित किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले आरडीएफ (Refuse Derived Fuel) मैटीरियल को तत्काल उठवाने के निर्देश भी दिए।
संवेदक की ओर से आश्वासन दिया गया कि आगामी कुछ दिनों में कार्य को दो पारियों में प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा आरडीएफ मैटीरियल को सीमेंट फैक्ट्री में भेजा जाएगा, जिससे पर्यावरणीय मानकों का भी पालन सुनिश्चित हो सके।
इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मंगत राय सेतिया एवं सहायक अभियंता सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29