गुरुद्वारा सत करतार साहिब में ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धा व सेवा का समागम, श्रद्धालुओं में उत्साह
खबर सार :-
ज्येष्ठ अमावस्या के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा श्री सतकरतार साहिब में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण एक विशेष समागम आयोजित किया गया। यह गुरुद्वारा सिख धर्म के छठे गुरु, साहिब श्री गुरु हरगोबिंद जी को समर्पित है।
खबर विस्तार : -
श्री गंगानगरः पदमपुर रोड स्थित 11 जी हरनिया में स्थित गुरुद्वारा श्री सतकरतार साहिब में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का विशेष समागम आयोजित किया गया। सिख धर्म की छठी पातशाही साहिब गुरु हरगोबिंद जी को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरुबाणी का रसपान किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा गुरसाहब सिंह ‘हैप्पी’ ने संगत को गुरमत कथा विचारों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सिमरन का मार्ग दिखाती हैं तथा समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करती हैं। उन्होंने संगत से गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलते हुए सेवा भावना और सत्कर्मों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे के लिए अरदास की। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और गुरुबाणी की स्वर लहरियों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेम और सेवा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा और अन्य व्यवस्थाओं में गुरुद्वारा प्रधान मनजीत सिंह खालसा सहित बाबा हरगोविंद सिंह, लखविंद्र सिंह लक्खा बराड़, जगसीर सिंह, जश्नदीप सिंह, परमजीत सिंह खालसा, भगवान सिंह, गुरजंट सिंह और नत्था सिंह ने तन-मन से सहयोग दिया।
धार्मिक आयोजन को लेकर संगत में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14