SI Recruitment Examination: 22 केंद्रों पर शामिल होंगे 19542 अभ्यर्थी, साइबर कैफे और ई-मित्र रहेंगे बंद
खबर सार :-
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025, श्री गंगानगर जिले में 5 और 6 अप्रैल, 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा प्रक्रिया के लिए कई नए सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। इन उपायों के तहत, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 19,542 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त व्यवस्थाएं लागू की हैं।
सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी
परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, उड़नदस्ता दलों और उपसमन्वयकों की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रीना छींपा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि यह परीक्षा पूरे राज्य में 1,174 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं श्रीगंगानगर जिले में चारों पारियों को मिलाकर कुल 19,542 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र रहेंगे बंद
सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्रों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो पहचान पत्र की जांच के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी अनिवार्य की गई है। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से मात्र आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गोपनीयता भंग न हो।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 40 पर्यवेक्षक, 7 उपसमन्वयक और 4 उड़नदस्ता दल नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे।
दिए गए खास निर्देश
परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रत्येक पेपर की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। पहली पारी में अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा, जबकि दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रतिदिन दो पेपर आयोजित होंगे, जिसमें सामान्य हिन्दी का पेपर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा में ओएमआर शीट के पांचवें गोले को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय भी दिया जाएगा। प्रशासन और आयोग का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29