मनरेगा मजदूरों ने पंचायत भवन का किया घेराव, प्रशासन ने मानी सभी मांगें
खबर सार :-
MNREGA मज़दूरों ने पंचायत भवन का घेराव किया जिसके बाद प्रशासन ने सभी मांगें मान लीं— अब MNREGA का काम 12 मई से सुचारू रूप से फिर शुरू होगा। प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा मांगें मान लिए जाने से मजदूरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
खबर विस्तार : -
श्री गंगानगरः ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में मनरेगा मजदूरों द्वारा पंचायत भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। मजदूरों की मांग थी कि लंबित मनरेगा कार्यों को तुरंत शुरू किया जाए। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मजदूरों की सभी मांगें मान लीं और घोषणा की कि 12 मई से मनरेगा कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिए जाएंगे।
मजदूरों के सामने था बड़ा संकट
जानकारी के अनुसार पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर पंचायत भवन पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं सहित करीब 450 मजदूर शामिल रहे। मजदूरों का आरोप था कि 8 मई को पंचायत समिति द्वारा मस्टरोल जारी किए जाने के बावजूद तीन दिनों तक मनरेगा कार्य शुरू नहीं किए गए, जिससे मजदूरों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया।
आंदोलन के दौरान अनिल गोदारा ने पंचायत समिति विकास अधिकारी भंवरलाल शर्मा एवं ग्राम सचिव कमलेश स्वामी को पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और विकास अधिकारी तथा ग्राम सचिव द्वारा 12 मई से मनरेगा कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित मेटों को मस्टरोल वितरित किए गए।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने रोजगार कार्य जल्द शुरू करने और नियमित रूप से मजदूरी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मजदूरों का कहना था कि मनरेगा ही ग्रामीण परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है और कार्य बंद रहने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही थीं।
पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद ने आंदोलन के शांतिपूर्ण संचालन पर सभी मजदूरों, विशेष रूप से बड़ी संख्या में पहुंची महिला श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी कमलेश स्वामी, आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद पुलिस जाब्ते तथा सीआईडी विभाग के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।
मजदूरों ने उम्मीद जताई कि अब मनरेगा कार्य नियमित रूप से संचालित होंगे और ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14