एसिड अटैक व पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में छात्रों को किया जागरूक, लगाया गया शिविर
खबर सार :-
एसडी बिहानी फार्मेसी कॉलेज में एक विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया, जहां स्टूडेंट्स को लीगल स्कीम्स के बारे में बताया गया और बढ़ते साइबर क्राइम्स के बारे में भी जागरूक किया गया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर द्वारा शहर के एस.डी. बिहाणी फार्मेसी कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
सहायता योजनाओं की दी गई जानकारी
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नालसा स्कीम के तहत एसिड अटैक पीड़ितों और अन्य अपराध पीड़ितों को मिलने वाली प्रतिकर राशि एवं सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के प्रावधानों के बारे में भी बताया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता और कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ लेने और जरूरतमंद लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
साइबर अपराध से बचने के दिए टिप्स
एडीजे सुथार ने कहा कि इंटरनेट और ऑनलाइन लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी और पालना गृह योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एल.ए.डी.सी. के चीफ अधिवक्ता रोहताश यादव ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता और एलएडीसीएस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल अमनदीप चलाना ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संजीव ठक्कर, प्रिंसिपल, एस.डी. बिहाणी फार्मेसी कॉलेज ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14