“दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख, आएगा मेरा सांवरा दिल से बुला के देख…” भजनों पर झूमे श्रद्धालु
खबर सार :-
खाटू श्याम धाम मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः शहर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में आयोजित विशाल जागरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में नतमस्तक होकर अपनी-अपनी मन्नतें मांगी। पूरी रात भजनों और कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।
भजन गायकों ने दी प्रस्तुति
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि जागरण के दौरान भजन प्रवाहकों ने भक्ति रस से भरपूर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर राजेश सेन, संजय लिंबा, सनी, निश्चय तथा छोटी बच्ची नायरा सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे।
भजन संध्या के दौरान “दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख…”, “पलके ही पलके बिछाएंगे…”, “दीनानाथ मेरी बात…” और “सांवरे की महफिल को…” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया और हर श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति में लीन दिखाई दिया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रीगंगानगर का यह धाम अब सिद्ध धाम के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है, जहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना और मन्नत बाबा श्याम शीघ्र ही पूरी करते हैं। मंदिर में प्रतिदिन बाबा श्याम का सुंदर फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया जाता है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।
मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि आगामी एकादशी के अवसर पर 15 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कोलकाता से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से किया जाएगा। इस महापर्व पर मंदिर प्रांगण पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा और विभिन्न स्थानों से ध्वजा यात्राएं भी मंदिर पहुंचेंगी, जिनका श्याम भक्तों द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उसी दिन सायं 7 बजे से विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। इस संकीर्तन में शहर के प्रमुख भजन प्रवाहक अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे और प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14