Sri Ganganagar: जिला कलेक्टर का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और गेहूं खरीद व्यवस्थाओं पर फोकस
खबर सार :-
ज़िला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने ज़िले के पद्मपुर, रायसिंहनगर और विजयनगर उपखंडों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए विभिन्न संस्थानों का जिनमें स्वास्थ्य केंद्र, अनाज मंडी, बुद्धजोहड़ गुरुद्वारा, SDM कार्यालय और तहसील कार्यालय शामिल हैं। इन सबका अचानक निरीक्षण किया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने पदमपुर, रायसिंहनगर और श्रीविजयनगर उपखंड क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, गेहूं खरीद व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आशा सहयोगिनियों से जानी समस्या
दौरे की शुरुआत पदमपुर से करते हुए जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके पश्चात उन्होंने समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीद का निरीक्षण किया और रजिस्ट्रेशन व उठाव प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रायसिंहनगर में भी डॉ. अमित यादव ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां धरनारत आशा सहयोगिनियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द इसे आमजन के लिए शुरू किया जाए। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान सुभाष चन्द्र, हर्षिता मिढ्ढा, रामेश्वर लाल और डॉ. तेजपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को दिए निर्देश
दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने बुड्ढाजोहड़ गुरुद्वारा का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा उनका स्वागत कर सरोपा भेंट किया गया। उन्होंने लंगर-प्रसाद ग्रहण कर परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
इसके बाद श्रीविजयनगर में जिला कलेक्टर ने धानमंडी का निरीक्षण किया और गेहूं खरीद की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मंडी समिति और खरीद एजेंसियों को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अंत में उन्होंने एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान शकुंतला चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना और सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14