राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
खबर सार :-
राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे महाविद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का वातावरण बना रहा। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर: राजकीय महाविद्यालय हिन्दुमलकोट में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों के लिए उत्साहवर्धक रहा। महाविद्यालय के खेल परिसर में एथलेटिक और टीम खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन खेलों में रस्सा-कशी, कबड्डी सहित अन्य टीम खेलों और एथलेटिक स्पर्धाओं का समावेश था। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी गति, सहनशक्ति, टीम भावना और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह
टीम खेलों में विशेषकर रस्सा-कशी और कबड्डी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों और दर्शकों के उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल निरंतर बढ़ता रहा और पूरे परिसर में खेल भावना का माहौल बना रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में अनमोल, सुभाष, गौरव और लखविंदर की टीम विजेता रही, जबकि छात्रा वर्ग में पिंकी, महकदीप, गुरअंश, रेखा और निशु की टीम प्रथम स्थान पर रही।
रस्सा-कशी प्रतियोगिता में महक, हर्ष, रमन, लक्ष्मी, जसप्रीत, पूजा, गुरविंदर और बिंदु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में गुरु साहिब, अनिल, विक्रम, गौरव और विशाल की टीम ने विजेता होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों की टीम भावना और समन्वय ने प्रतियोगिताओं को और भी रोमांचक बनाया।
प्रतिभाओं के सहयोग की अपील
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्योति सरीन ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भामाशाहों और समाजसेवियों से ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं के सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और मानसिक स्थिरता भी विकसित करते हैं।
खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हनुमान प्रसाद, आर्या और इतिहास व्याख्याता ममता गाबा ने सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं के संचालन और छात्र प्रतिभाओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने महाविद्यालय के छात्रों में खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15