‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
खबर सार :-
दो शातिर युवकों ने "दैवीय प्रकोप" का डर दिखाकर एक विधवा को अपना शिकार बनाया। महज़ कुछ ही मिनटों में, वे दोनों युवक महिला की अंगूठी, पर्स और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
खबर विस्तार : -
शाहपुराः शहर के रामनिवास धाम के बाहर स्थित रामद्वारा बाजार में मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली ठगी की वारदात सामने आई। दो शातिर युवकों ने ‘देवीय दोष’ का भय दिखाकर एक विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया और कुछ ही मिनटों में उसका पर्स, सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गए।
बातों में फंसाकर धोखधड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, तेली पाड़ा निवासी गोपीदेवी सिंधी रोज की तरह दर्शन कर वापस लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोक लिया और डराते हुए कहा कि उन पर “देवीय दोष” है, जिससे उनके घर में बड़ी परेशानियां आ सकती हैं। अचानक इस तरह की बात सुनकर महिला घबरा गई और युवक की बातों में उलझ गई।
इसी दौरान दूसरा युवक भी मौके पर पहुंच गया और पहले युवक की बातों का समर्थन करते हुए महिला का विश्वास जीतने लगा। दोनों ने मिलकर महिला को इस कदर भ्रमित कर दिया कि वह पूरी तरह उनके झांसे में आ गई। शातिरों ने उसे समझाया कि दोष निवारण के लिए उसे अपनी कीमती वस्तुएं अलग रखनी होंगी।
उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की अंगूठी उतारकर पर्स में रख ली। इसके बाद दोनों युवकों ने उससे पूरा पर्स अपने हवाले करवा लिया। उन्होंने महिला से कहा कि वह कुछ कदम आगे जाकर वापस लौटे, तभी ‘दोष निवारण’ की प्रक्रिया पूरी होगी।
महिला जैसे ही कुछ दूरी तय कर वापस लौटी, दोनों युवक मौके से गायब हो चुके थे। यह देखकर महिला के होश उड़ गए और वह जोर-जोर से रोने लगी। आसपास के लोगों ने उसे संभाला, जिसके बाद उसने अपने परिचितों को सूचना दी।
पीड़िता ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पर्स में करीब ढाई हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद महिला काफी सदमे में बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
इस घटना पर पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव नरेश लखपतानी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला आर्थिक रूप से कमजोर है और इस वारदात के बाद गहरे सदमे में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।
इस तरह की घटनाएं शहर में सक्रिय ठग गिरोहों की ओर इशारा करती हैं, जो अंधविश्वास और डर का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बनाते हैं। प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
यह घटना न केवल एक महिला के साथ हुई ठगी का मामला है, बल्कि समाज में फैल रहे अंधविश्वास और उससे जुड़े अपराधों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15