संचारी रोगों पर सख्ती: डीएम ने दिया सफाई, फॉगिंग और आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश
खबर सार :-
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। जिसमें शहर में साफ-सफाई, फॉगिंग और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने की बात कही।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जनपद स्तरीय अंतरविभागीय बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में 1 से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित दस्तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
मच्छरों की रोकथाम पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांवों में रोस्टर बनाकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने से पहले ही गांवों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि कहीं भी गंदगी, जलभराव या कीचड़ की स्थिति न रहे। विशेष रूप से प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव बिल्कुल नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह संचारी रोगों के फैलने का मुख्य कारण बनता है।
बैठक में मच्छरों की रोकथाम को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गांवों के तालाबों और जलभराव वाले स्थानों पर जला मोबिल ऑयल डलवाया जाए, जिससे मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। इसके साथ ही रोस्टर के अनुसार फॉगिंग अभियान तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उथले हैंडपंपों की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था गांवों की तरह ही सुदृढ़ की जाए। शहरी क्षेत्रों में भी नियमित कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और जलभराव की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के कार्ड निर्माण की प्रगति 80 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अवधेशराम और जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14