पूरनपुर में डॉ. अखिलेश प्रजापति का भव्य स्वागत, लोगों ने की जमकर सराहना
खबर सार :-
शाहजहांपुर के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार प्रजापति की उपस्थिति में एक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर: नगर पंचायत पूरनपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें यूनिटी हॉस्पिटल बंडा, शाहजहांपुर के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. अखिलेश प्रजापति का जोरदार स्वागत किया गया, जिसकी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
लोगों को किया गया जागरूक
अपने संबोधन में डॉ. अखिलेश प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता फैलाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य “स्वस्थ गांव” की परिकल्पना को साकार करना है, ताकि गांव स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल, योग्यता आधारित उपचार, आयुर्वेद, पोषण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को प्राथमिक उपचार, पोषण संबंधी जानकारी और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षित भी किया गया।
विभिन्न विभागों को कर्मचारी रहे मौजूद
डॉ. अखिलेश प्रजापति ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण जनजातीय बच्चों और महिलाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति स्वस्थ नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।
इस अवसर पर एकल अभियान के सभी कार्यकर्ता, पीजीआई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14