शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
खबर सार :-
बंडा थाना क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारी मनोज (42) संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें दो अधिकारियों पर आरोप हैं। परिजनों में शोक और आक्रोश है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू की। मिल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः बंडा थाना क्षेत्र के गांव भौंरखेड़ा जिगनिया में उस समय सनसनी फैल गई जब बजाज चीनी मिल में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज (42) पुत्र ब्रह्दत् के रूप में हुई है, जो चीनी मिल के गन्ना विभाग में ऑपरेटिव के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट बरामद
परिजनों के अनुसार, मनोज रोज की तरह शाम को काम से लौटे और अपने कमरे में चले गए। उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां मनोज चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए।
घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस नोट में चीनी मिल के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि और उसकी सामग्री को सार्वजनिक नहीं किया है।
परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज
इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक और आक्रोश है। मनोज अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा उन्हीं के कंधों पर था।
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जाएगी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन अपने कर्मचारी के निधन से आहत है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14