विश्व हिंदू परिषद ने किया रामोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कई गणमान्य रहे मौजूद
खबर सार :-
विश्व हिंदू परिषद की शाहजीपुर महानगर इकाई के हनुमतनगर ब्लॉक में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी मजबूत करने में सफल रहा।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः विश्व हिंदू परिषद द्वारा शाहजीपुर महानगर के प्रखंड हनुमत नगर में रामोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर की अध्यक्षता और महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह के संचालन में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
संगठन की विचारधारा पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम के दौरान पूज्य संत मधुकर दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ, जिन्होंने उपस्थित जनों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने रामोत्सव और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में संतों के मार्गदर्शन में हुई थी और आज भी संत-महात्मा समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति की मूल भावना करुणा, दया, प्रेम और ममता में निहित है, जो समाज को एकजुट रखने का कार्य करती है।
मुख्य वक्ता ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए इसे समस्त हिंदू समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर देश की सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त बनाने वाला है।
युवाओं से किया जुड़ने का आह्वान
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपराओं, गंगा, गौ माता और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने युवाओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह, विभाग मंत्री अशनील सिंह, उपाध्यक्ष रमेश एवं श्याम मिश्रा, विभाग मातृशक्ति प्रमुख नीरा श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा हरीश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, राहुल कनौजिया, प्रतिमा यादव, हर्षित गुप्ता, सत्यभामा, सीमा सिंह, प्रीति दीक्षित, बलराम गुप्ता, आरती कश्यप, अनुभव गुप्ता, राधेश्याम प्रजापति, अजय बाल्मीकि, राम लखन वर्मा, राकेश वर्मा, अजय मिश्रा, विवेक प्रजापति, सुधीर सक्सेना, सोनू सिंह, राजीव गौतम, लखन और गिरीश बाबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14