वसंतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अलर्ट जारी
खबर सार :-
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाहजहांपुर आ रहे हैं कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड में है। हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, हनुमत धाम परिसर समेत सभी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग व सीसीटीवी व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः राम नाथ कोविंद आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह के साथ-साथ प्रशासनिक सतर्कता भी देखने को मिल रही है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और इसके बाद हरदोई बाइपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में लगभग 10:30 बजे वसंतोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। आश्रम परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा तीन दिनों का रहेगा। प्रवास के दौरान वे विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। रात्रि विश्राम रिलायंस गेस्ट हाउस में निर्धारित किया गया है। 18 फरवरी को वे पुनः प्रातः 9 बजे आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 19 फरवरी को शाम 4:15 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे 20 सितंबर 2024 को आश्रम आ चुके हैं, जिससे मिशन से उनका विशेष जुड़ाव माना जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हेलीपैड, आगमन और प्रस्थान मार्ग, हनुमत धाम परिसर सहित सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिले में पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14