दुर्गा मंदिर कॉरिडोर: 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर
खबर सार :-
प्रशासन ने शहर के चौक इलाके में स्थित भारद्वाजी मोहल्ले में 'माँ दुर्गा मंदिर मार्ग' के किनारे प्रस्तावित कॉरिडोर के निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ADM (वित्त) अरविंद कुमार ने नगर निगम की टीम और स्थानीय पार्षद सीमा सारस्वत के साथ मौके का दौरा किया।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र स्थित मोहल्ला भारद्वाजी में प्रस्तावित मां दुर्गा मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने नगर निगम की टीम और स्थानीय पार्षद सीमा सारस्वत के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया और स्थानीय लोगों व दुकानदारों से सीधे संवाद कर स्थिति स्पष्ट की।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान कॉरिडोर निर्माण में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि जिन लोगों ने सड़क या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर रखा है, वे 17 अप्रैल तक स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर सख्त ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के सहयोग की अपील
एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है और संबंधित लोगों को नोटिस देकर सूचित भी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे अनावश्यक नुकसान और कार्रवाई से बचा जा सके।
निर्माण में आ रही बाधाओं को हटाने के निर्देश
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिलाधिकारी और नगर आयुक्त द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और कॉरिडोर निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए गए थे। अब प्रशासन ने इस दिशा में तेज़ी लाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर इस फैसले को लेकर हलचल तेज हो गई है और लोग तय समय सीमा के भीतर स्थिति स्पष्ट करने में जुट गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14