CDO उत्कर्ष द्विवेदी का देर रात जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, इमरजेंसी सेवाओं का लिया जायजा
खबर सार :-
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत, नव-नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने तत्काल प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायज़ा लेना प्रारंभ कर दिया। इसी क्रम में, उन्होंने रात्रि ज़िला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (Emergency Ward) का औचक निरीक्षण किया।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर: नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने 25 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 11:20 बजे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया।
दवाओं को लेकर दिए विशेष निर्देश
निरीक्षण के दौरान सीडीओ सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर उपस्थित मिले। उन्होंने मौके पर भर्ती मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उस समय वार्ड में करीब 25 से 30 मरीज भर्ती पाए गए, जिनका इलाज जारी था।
सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने अस्पताल की डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाइयों की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं का सत्यापन कराया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को केवल मानक एवं सुरक्षित दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी जांची और सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
बढ़ाया जाएगा मेडिकल स्टाफ
सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) से वार्ता कर रात्रि के समय मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय मरीजों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती जरूरी है, जिससे उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्रों का सहयोग लेने की भी बात कही। उनका मानना है कि इससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और अस्पताल में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
सीडीओ का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29