रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, प्रशिक्षकों को मिलेगा मासिक मानदेय
खबर सार :-
39 सरकारी सेकेंडरी स्कूलों की छात्राओं को तीन महीने की आत्मरक्षा ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनर जुलाई तक ज़िला स्कूल निरीक्षक के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
रामपुरः जिले में शासन की महत्वाकांक्षी "रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण" योजना के तहत प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत जनपद के चयनित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 39 राजकीय हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 तक तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बनाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना है।
मिलेगा मासिक मानदेय
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चयनित प्रशिक्षकों को प्रतिदिन 40-40 मिनट की अवधि के अनुसार आवंटित तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना होगा। प्रत्येक प्रशिक्षक को प्रशिक्षण कार्य के लिए ₹5,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार तीन माह तक संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक के चयन के लिए अभ्यर्थी का मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट धारक होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर मार्गदर्शन और सहज वातावरण मिल सके। हालांकि, पात्रता की अन्य शर्तें पूरी करने वाले पुरुष अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
पात्र अभ्यर्थियों से की आवेदन की अपील
अंजलि अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि चयनित प्रशिक्षकों को आवंटित विद्यालयों तक आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अतिरिक्त धनराशि नहीं दी जाएगी। उन्हें निर्धारित मानदेय के आधार पर ही प्रशिक्षण कार्य संपादित करना होगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले सभी नियम एवं शर्तों का भली-भांति अध्ययन कर लें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना आवेदन पत्र 20 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, रामपुर में जमा कर दें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय अवधि के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, रामपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य प्रशिक्षकों से योजना में भाग लेकर छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
यह भी पढ़ेंः-रामपुर में जैविक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 किसानों को उन्नत बीज वितरित
अन्य प्रमुख खबरें
-
रामपुर में वीर खालसा सेवा समिति ने आयोजित किया डॉक्टर सम्मान समारोह
2026-07-05
-
Rampur: पांच विधानसभा सीटों के मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी, 18 जुलाई तक मांगे गए सुझाव
2026-07-05
-
कोसी नदी तट पर चला स्वच्छता अभियान, ‘हर रविवार–एक घंटा श्रमदान’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-07-05
-
कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपीटीईटी परीक्षा, 92 प्रतिशत रही उपस्थिति
2026-07-05
-
रामपुर में जैविक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 किसानों को उन्नत बीज वितरित
2026-07-05
-
2026-07-05
-
2026-07-05
-
2026-07-05
-
2026-07-05
-
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7.5 लाख की खेप और ट्रक बरामद
2026-07-04
-
2026-07-04
-
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में बनेंगे 100 फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय
2026-07-04
-
2026-07-04
-
शहीद उद्यान को मिलेगा नया स्वरूप, हर शनिवार होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
2026-07-04
-
2026-07-04