जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
खबर सार :-
रामपुर में भव्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया और प्रतिभा को उभरने का अवसर प्रदान किया। रामपुर के क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने इसके बारे में जनाकारी दी।
खबर विस्तार : -
रामपुरः रामपुर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर बालक और बालिकाओं की वॉलीबाल, कबड्डी एवं जूडो प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशन में जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने दी जानकारी
रामपुर के क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करना है। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को भविष्य में खेलों को अपनाने और शिक्षा के साथ संतुलित रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन में हार-जीत से सीखने का अवसर भी देते हैं।
प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों और प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षु एवं खिलाड़ी भाग लेने के लिए उपस्थित हुए। इनमें प्रमुख रूप से स्काई टच कॉन्वेंट स्कूल, ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, युवक मंगल दल नौगवां, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, आइडेंटिटी स्कूल और खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षु शामिल थे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
जूनियर बालक वालीबाल: फाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने युवक मंगल दल, नौगवां को 3–2 सेट से हराकर विजेता का खिताब जीता।
जूनियर बालिका वालीबाल: बमनपुरी स्टेडियम की टीम ने राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, रामपुर को 3–0 सेट से पराजित कर विजेता बनी।
जूनियर बालक कबड्डी: राजकीय बाकर इंटर कॉलेज ने 14–11 अंकों से बमनपुरी स्टेडियम की टीम को हराया।
जूनियर बालिका कबड्डी: ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल ने पीवाईए क्लब की टीम को 19–06 अंकों से पराजित किया।
जूडो प्रतियोगिता:
बालक वर्ग: प्रथम – आयुष, द्वितीय – हिमांशु खोलिया, तृतीय – राजकुमार।
बालिका वर्ग: प्रथम – वर्षा, द्वितीय – लवी, तृतीय – माही।
प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार संतोष कुमार और राष्ट्रीय वालीबाल गोल्ड मेडलिस्ट डॉ अनूप कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किए गए। निर्णायक मंडल में सुनील यादव, सौरभ कुमार (खेलो इंडिया प्रशिक्षक), कृष्ण कुमार, अमरपाल यादव, प्रभुदयाल, मानवेन्द्र और पंकज सैनी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार गौतम, फरहत अली (हॉकी प्रशिक्षक), राहुल (अध्यक्ष, युवक मंगल दल), राशिद मियां और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15