Weather Update: राजस्थान में अचानक बदला मौसम, 6 मई तक आंधी-बारिश और ओले मचाएंगे गदर, IMD का अलर्ट जारी
खबर सार :-
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मई की शुरुआत के साथ ही राज्य के निवासियों के लिए राहत के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
खबर विस्तार : -
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। मई महीने की शुरुआत के साथ ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव के कारण हुआ है, जिसने पूरे राज्य के मौसम के मिजाज को बदल दिया है।
Rajasthan Weather Update: इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
दरअसल राजस्थान के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि को देखते हुए, मौसम विभाग ने 1 मई से 6 मई तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस दौरान आज यानी शुक्रवार को अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर , जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभागों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा, शनिवार को मौसम विभाग ने कई जिलों जिनमें भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, अजमेर, अलवर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्री गंगानगर शामिल हैं के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया। इसमें आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की टेंशन
पिछले दो दिनों खासकर बुधवार और गुरुवार को झालावाड़ जिले में आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। इसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली। हालांकि, मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि उन्हें फसलों को नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन के समय मौसम गर्म रहने की संभावना है, जबकि शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे और ज़्यादातर दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह चेतावनी 4 मई तक प्रभावी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा राजधानी जयपुर में भी बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चली। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4–5 दिनों में एक और 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को लू (हीटवेव) से राहत मिलने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14