Tarn Taran Murder: तरनतारन में खौफनाक वारदात, क्लासरूम के अंदर लॉ छात्रा की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
खबर सार :-
Punjab Tarn Taran Law Students Murder: पंजाब के तरनतारन ज़िले में एक लॉ कॉलेज के स्टूडेंट की क्लासरूम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने जुर्म करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और घटना की जांच कर रही है।
खबर विस्तार : -
Punjab Tarn Taran Law Students Murder: पंजाब के तरनतारन जिले में एक दिल दहला देने वाली दुखद घटना सामने आई है। यहां सोमवार को एक लॉ कॉलेज में क्लासरूम के अंदर एक सिरफिरे ने छात्रा की गोलीमार कर हत्या कर दी। साथ ही खुद को भी शूट कर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। साथ ही छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना उस्मा गांव के पास मौजूद लॉ कॉलेज में हुई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।
Tarn Taran Law Students Murder: मृतक छात्रा की हुई पहचान
मृतका की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई जो नौशहरा पन्नुआ की रहने वाली थी, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है। क्लासरूम के भीतर हुई इस वारदात से पूरा इलाका सदमे में है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखे जा सकता है कि युवक पहले कॉलेज के क्लासरूम में दाखिल होता है। फिर युवती को बिल्कुल करीब आकर सिर में गोली मारी मारता है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार लेता है। गोली की आवाज़ सुनते ही पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। यह वारदात इतनी अचानक और भयानक थी कि वहां मौजूद सभी छात्र और फैकल्टी मेंबर हैरान और डरे हुए थे। कोई समझ नहीं पा रहा था कि इतनी जल्दी क्या हो गया।
युवक ने क्यों उठाया खौफनाक कदम
जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। पिस्टल और दूसरे सबूत इकट्ठा किए गए। एक फोरेंसिक टीम भी पहुंची और उसने अलग-अलग जगहों से ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए। शुरुआती पुलिस जांच से पता चला है कि संदीप कौर और प्रिंस राज सिंह एक-दूसरे को जानते थे। वे एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, शायद फर्स्ट-ईयर के स्टूडेंट्स थे। लेकिन घटना के पीछे का असली मकसद अभी साफ नहीं है। क्या यह कोई पुरानी दुश्मनी थी, लव अफेयर था, या कोई और वजह थी? पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस खौफनाक वारदात के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक युवक पिस्टल लेकर कॉलेज में कैसे घुसा? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं हुई? यह घटना न सिर्फ़ परिवारों के लिए बहुत बड़ा सदमा है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी चिंता की बात है। कॉलेज जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की हिंसा युवाओं में बढ़ते गुस्से, रिश्तों की उलझनों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14