Punjab Railway Track Blast: पंजाब में शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर जोरदार विस्फोट, संदिग्ध के उड़े चिथड़े
खबर सार :-
Punjab Railway Track Blast: शंभू बार्डर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट में एक संदिग्ध की मौत हो गई। पुलिस ने विस्फोट स्थल से तार और अन्य सामग्री जब्त कर ली है। दो मोटरसाइकिल और एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
खबर विस्तार : -
Punjab Railway Track Blast: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शंभू में सोमवार रात दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोटक रखने वाले संदिग्ध के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव के टुकड़े बरामद किए। धमाके की वजह से रेलवे ट्रैक कई घंटों तक जाम रहा। यह धमाका पटियाला जिले के बथोनिया गांव के पास जंगल में हुआ। रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा घने जंगल में है। आतंकवाद के दौर में भी इस क्षेत्र में अकसर घटनाएं होती रही हैं।
Punjab Railway Track Blast: बम लगाने वाले संदिग्ध के उड़े चिथड़े
पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सोमवार रात शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह, DIG पटियाला रेंज, GRP और RPF के अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमाके की जगह पर गहरा गड्ढा बन गया था। हालात को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में संदिग्ध युवक की मौत हो गई है। धमाके से ट्रैक को थोड़ा नुकसान हुआ है, जिसे ठीक कर दिया गया है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एक मोबाइल फोन का सिम कार्ड भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है।
एक हफ्ते पहले मिली थी धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था। इतना ही नहीं करीब एक हफ्ते पहले पंजाब और हरियाणा में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल भेजा गया था। ईमेल में खास तौर पर 24 अप्रैल को सुबह 8:11 बजे अंबाला से दिल्ली जाने वाली रेलवे पटरियों पर बम फोड़ने की धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और धमाके में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14