पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, हथगोले भी बरामद

खबर सार :-
Punjab Police: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी संगठन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़ा सफलता हासिल की है। जांच टीम अब आतंकी मॉड्यूल के आगे और पीछे के लिंक स्थापित करने और नेटवर्क में अन्य साथियों की पहचान करने पर काम कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, बब्बर खालसा से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, हथगोले भी बरामद
खबर विस्तार : -

Punjab Police Arrested Two BKI Terrorists: पंजाब पुलिस (Punjab Police) को एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर में काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने विदेश से काम कर रहे आतंकवादी आकाओं के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह पुष्टि हो गई है कि इन दोनों व्यक्तियों के संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी संगठन से हैं। गिरफ्तारी (BKI Terrorists Arrested) के दौरान, पुलिस ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड (हथगोले) भी बरामद किए। पंजाब पुलिस ने इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी अपने आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर) हैंडल पर साझा की।

Punjab Police Arrested Two BKI Terrorists: बड़े हमले की तैयारी में थे आतंकी

शुरुआती जांच से पता चला है कि ये हैंड ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। इस साजिश का मकसद पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना, साथ ही सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और विदेश में बैठे आकाओं सहित इसके सभी संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Twisha Sharma death case: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, पिता ने कहा- सिस्टम पर बनाया जा सकता है दबाव

पंजाब पुलिस ने चला रखा है विशेष ऑपरेशन

बता दें कि पंजाब पुलिस ने आतंकवादी नेटवर्क (Terrorist) को पूरी तरह से खत्म करने, संगठित अपराध को मिटाने और पूरे राज्य में शांति तथा जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई है। इस ऑपरेशन को पंजाब में सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों ने सही समय पर एक बड़ी आतंकवादी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है, जिससे कई निर्दोष लोगों की जान बच गई है। पंजाब पुलिस लगातार सतर्क है और राज्य के भीतर अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी नज़र रख रही है। आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अन्य प्रमुख खबरें