एयर शो के दौरान वीआईपी और आम लोग रहेंगे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस
खबर सार :-
एयर शो के दौरान वाहन, आम आदमी और वीवीआईपी की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए रोज स्थानीय अधिकारियों को प्रैक्टिकल करना है।
खबर विस्तार : -
वाराणसीः वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो 22, 23 और 25 अक्टूबर 2026 को होना है। इसमें जहां वाराणसी प्रशासन को बड़ी भूमिका निभानी है, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैठे हुए अफसर भी इसको लेकर कवायद में जुटे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन स्थलीय निरीक्षण में पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए यहां के अफसर अपनी भी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहेंगे।
नमोघाट पर अधिकारियों ने किया विचार विमर्श
शनिवार को शो की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने बनारस के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी टीम भी साथ रही। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों के मूल्यांकन के लिए शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया। पहले वह नमोघाट पर गए और वहां संभावित भीड़ को लेकर कई सवाल उठाए। पार्किंग स्थल तैयार करने से लेकर वाहनों की आवाजाही पर विमर्श किया।
यह भी पढ़ें :Jaipur में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के बाद जगह-जगह पर जाम लग जाएगा
उनके साथ मौजूद अधिकारियों के सुझाए गए स्थान पर पार्किग की व्यवस्था की जानी है। रूट और लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, इसलिए पुलिस आयुक्त ने जिलाधिकारी के कहने पर एयर शो के दौरान बसंत महिला कॉलेज के पास पार्किंग का प्लान बनाया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई और पार्किग स्थलों की वास्तविकता परखना था, इसलिए वह वहां भी पहुंचे। बताया जाता है कि शो के दौरान बड़े पैमाने पर बनारस में लोग पहुंचेंगे, इस दौरान नगर में वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी। इनको स्थान दे पाना बड़ी चुनौती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो जगह-जगह पर जाम लग जाएगा। लोगों की एयर शो के प्रति बड़ी जिज्ञासा है। प्रशासन भी उसी लिहाज से तैयारी कर रहा है।
दर्शकों के वाहनों के अलावा वीआईपी और वीवीआईपी के वाहन भी होंगे। इनकी सुरक्षा और निगरानी पर अभी से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बड़ी चुनौती वाहनों को पार्किंग से निकालने की होगी, क्योंकि आयोजन के बाद वाहनों को एक साथ लोग निकालना चाहेंगे। प्रशासन इन्हीं प्रश्नों का उत्तर तलाशने के लिए अभी से प्रैक्टिकल कर रहा है। भीड़ में पैदल वाले भी बड़ी संख्या में होंगे। उनके बीच संतुलन बनाए रखना है। अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस की जरूरत पड़ेगी।
बड़ी चुनौती वाहनों को पार्किंग से निकालने की होगी
इसके साथ ही वीआईपी और भी वीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की लिए भी अतिरिक्त पुलिस की जरूरत पड़ेगी। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी ना रहे, लेकिन उनके लिए पुलिस की व्यवस्था बड़े अधिकारियों को करनी होगी। एयर शो स्थल पर प्रवेश करने वाले अधिकृत वाहनों की एंट्री होगी। बाहर ही अनधिकृत वाहनों को रोक दिया जाएगा। इस दौरान बाहरी इलाकों पर भी पुलिस की जरूरत पड़ेगी।
कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग स्थल तक, यहां तक की आने जाने वाले रूट पर भी पुलिस तैनात की जाएगी। एयरसेल पर प्रवेश करने वाले लोगों के लिए कोशिश चल रही है कि उनको पास जारी किए जाएं, ताकि अनधिकृत वाहन की एंट्री बैन हो जाए। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने नमो घाट पर बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। यहां पर आपातकालीन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाना है।
जिलाधिकारी के साथ किया जा रहा डिस्कशन
वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। प्रमुख मार्ग, पार्किंग स्थल, आयोजन स्थल और कई ऐसे पहलू हैं, जिनका डिस्कशन जिलाधिकारी के साथ किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम से पहले ही पुलिस व्यवस्था यहां पर बड़ी संख्या में आ जाएगी। वीआईपी लोगों के लिए अलग से रूट बनाए जा रहे हैं। इन महत्वपूर्ण स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करानी है। यद्यपि अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जॉन गौरव बांसवा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जॉन वैभव बांगर आदि यहां पर कमर कस चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Jaipur में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए नितिन नवीन और भजनलाल शर्मा, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में शिक्षक निर्वाचन के लिए 47 मतदान स्थल प्रस्तावित, दलों ने जताई सहमति
2026-09-26
-
सरकारी अस्पतालों में स्थापित होंगी मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट
2026-09-26
-
हुगली में कुणाल घोष की गाड़ी पर कथित हमला, BJP पर लगाया आरोप
2026-09-26
-
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखा घोषित, आर्थिक मदद की घोषणा जल्द
2026-09-26
-
सतना में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात
2026-09-26
-
UP ट्रेड शो में छाया आगरा का ज्वेल कारपेट, हस्तशिल्प उत्पाद बने आकर्षण
2026-09-26
-
lucknow : जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर, सभी जोनों में नगर निगम की टीमें सक्रिय
2026-09-26
-
यूपी में भारी बारिश, 10 जिलों में रेड अलर्ट, सीएम योगी ने दिए निर्देश
2026-09-26
-
पंजाब के चिटकारा यूनिवर्सिटी में ‘भूत’ की अफवाहों पर छात्रों का हंगामा
2026-09-26
-
मध्य प्रदेश में 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश का दौर, अलर्ट जारी
2026-09-26
-
हिमाचल को वर्ष 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्यः सीएम सुक्खू
2026-09-26
-
झारखंड में भारी बारिश, 26 सितंबर को राजधानी रांची के सभी स्कूल बंद
2026-09-25
-
मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 9.40 किलो सोना, कार्रवाई जारी
2026-09-25
-
ड्रग तस्करी पर शिकंजा! यूपी में बनेंगे ड्रग फ्री जोन
2026-09-25
-
हैदराबाद में निकला गणेश विसर्जन का जुलूस, 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात
2026-09-25