Prayagraj Cold Storage Blast: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, तेज धमाके के साथ गिरी कोल्ड स्टोरेज की छत, 4 मजदूरों की मौत
खबर सार :-
Prayagraj Cold Storage Blast: प्रयागराज के फाफामऊ में एक कोल्ड स्टोरेज के ढहने से एक बड़ी त्रासदी हो गई है। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है।
खबर विस्तार : -
Prayagraj Cold Storage Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। यहां फाफामऊ इलाके में एक ज़ोरदार धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढह गई। इस हादसे में चार मज़दूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इस हादसे में सीएम योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
Prayagraj Cold Storage Blast: तेज धमाके साथ गिरी कोल्ड स्टोरेज की छत
बता दें कि यह घटना प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित चांदपुर गांव में हुई, जहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक एक ज़ोरदार धमाके के बाद ढह गई। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) और स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और अब तक मलबे से 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
हादसे में चार की मौत, कई मजदूरों की हालत नाजुक
इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी, अंसार अहमद का है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि इमारत के ढहने का कारण निर्माण में लापरवाही हो सकती है।
हादसे की जांच में जुटा प्रशासन
इस मामले की जाँच ज़िलाधिकारी स्तर पर की जा रही है, जबकि पुलिस भी साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जाँच कर रही है। हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे मलक हरहर इलाके में भारी जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, और यातायात को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ दिया गया है। मलबे को हटाने के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, और राहत कार्य देर शाम तक जारी रहे। प्रशासन ने कहा है कि मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जो भी लोग इसके लिए ज़िम्मेदार पाए जाएँगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी में दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करें कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14