Vitthal hotel fire update: प्रयागराज के विठ्ठल होटल में भीषण आग से मचा हड़कंप
खबर सार :-
Vitthal hotel fire update: प्रयागराज के सिविल लाइन में स्थित विठ्ठल इंटरनेशनल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। होटल में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
खबर विस्तार : -
Vitthal hotel fire update: प्रयागराज के सिविल लाइन में स्थित विठ्ठल इंटरनेशनल होटल में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय होटल में करीब 12 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद जान बचाने के लिए सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और वहां फंसे लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। राहत की बात यह है कि अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विठ्ठल इंटरनेशनल होटल
सिविल लाइन के महात्मा गांधी मार्ग स्थित विठ्ठल इंटरनेशनल होटल में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। होटल के दूसरे छत के एक कमरे से धुंआ दिखाई दिया, कर्मचारी कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रुप ले लिया था। यह होटल चार मंजिला इमारत है, आग लगने से चारो ओर धुंआ छा गया। आग की लपटे देख कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में फायर विभाग की आधा दर्जन गाड़िया पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए आस-पास के रास्तों को बंद कर दिया है, जिससे किसी को जान-माल के नुकसान का खतरा न हो।
आग लगने का कारणों
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से या होटल के पास स्थित ट्रांसफार्मर की वजह से आग लगी होगी। कुछ लोगों ने रसोई गैस में रिसाव की संभावना जताई है। सिविल लाइन को पॉश इलाका माना जाता है। यहां कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के ऑफिस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत कई वाणिज्यिक संस्थान भी हैं। इस तरह की घटनाएं लोगों में भय का माहौल पैदा कर देती है। शहर का व्यस्त इलाका होने के नाते अंजाम कुछ और भी हो सकता था। इसके पूर्व में भी आगजनी की कुछ घटनाएं हुईं थी, लेकिन उससे सबक नहीं लिया गया।
कुछ दिन पहले की घटना
प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटना लगातार सामने आ रही है। हाल ही में पत्रिका चौराहे के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी। आग की लपटें 15 फीट ऊपर ऊंची उठ रही थीं जिसमें अंग्रेजी शराब की दुकान और दो रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29