यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
खबर सार :-
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी अलर्ट है। प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः पीलीभीत में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी गतिविधियों पर होगी नजर
जिले में इस वर्ष कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 43,254 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न सचल निरीक्षण दल गठित किए गए हैं, जो नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
200 मीटर के दायरे में कई प्रतिबंध
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अवांछित तत्व या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फोटोस्टेट, स्कैनिंग और संबंधित दुकानों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14