Pilibhit News: खजुराह नवीराम में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश
खबर सार :-
पीलीभीत जिले के विकास खंड बिलसंडा इलाके की ग्राम पंचायत खजुराह नवीराम में ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः जनपद पीलीभीत के विकासखंड बिलसंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुराह नवीराम में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने के बावजूद गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। गांव की सड़कों की हालत अत्यंत खराब है और अधिकांश मार्ग जर्जर अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव प्रवीन मौर्या से सड़क निर्माण और साफ-सफाई की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में गांव में एक भी नई सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में विकास कार्यों की स्थिति कागजों में तो बेहतर दिखाई जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
निष्पक्ष जांच की मांग
सरकारी हैंडपंपों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। लगभग आधा दर्जन हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार हैंडपंप ठीक कराने की मांग की, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। आरोप यह भी है कि हैंडपंप रिबोर, साफ-सफाई और अन्य विकास कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली गई, जबकि कार्य धरातल पर नजर नहीं आते। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14