पीलीभीत पुलिस को मिली सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
खबर सार :-
बिलासंदा पुलिस ने एक नियमित जांच के दौरान वाहन चोरी के एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और नकली नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीत: जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलसंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और कई फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
स्वीकार किया अपराध
जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी शुक्रवार को उस समय हुई जब बिलसंडा थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ईट गांव क्षेत्र से वीरसिंहपुर की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने जो मोटरसाइकिल चला रहा था उसके चोरी का होना स्वीकार कर लिया।
पांच मोटरसाइकल बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम आजमपुर बरखेड़ा, थाना बिलसंडा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिलसंडा थाना क्षेत्र और बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हो गई थी। इससे क्षेत्र के वाहन मालिकों में काफी चिंता का माहौल था। कई लोगों ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत थानों में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार इन घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी। बरामद की गई मोटरसाइकिलों के संबंध में बिलसंडा और बीसलपुर थानों में पहले से मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
फर्जी नंबर प्लेट का करता था इस्तेमाल
थानाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार काफी शातिर किस्म का चोर है। वह मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस आसानी से उसे पकड़ न सके। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी के गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14