लखनऊ की तहसीलों में लंबित प्रकरणों की भरमार
खबर सार :-
जनपद लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, जनपद लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। तहसील सरोजनीनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 171 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 65 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
मलिहाबाद में 99 में से 08 प्रकरण का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 60 में से 09 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 99 में से 08 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 161 में से 25 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 226 में से 36 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 171 में से 65 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किए गये। आज जनपद में पुलिस 113, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 10, राजस्व 364, विकास 46, शिक्षा 05, स्वास्थ्य 02, समाज कल्याण 13, नगर निगम 08 तथा अन्य 156 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना होगा
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एन बी सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राजकुमार मित्तल, डीसी मनरेगा, पीसी ग्राम्य विकास, उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार सरोजनीनगर सुखवीर सिंह, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15